Header Ads

आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को वर्ली में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. वर्ली से विधायक ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में अपने पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के अन्य विधायकों और सांसदों को इस्तीफा देने तथा नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी.

आदित्य ठाकरे ने कहा, “मैंने इन असंवैधानिक मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि मैं वर्ली से विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें. देखते हैं कि आप वर्ली से कैसे जीतते हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं इन 13 दलबदलू सांसदों और 40 विधायकों को भी चुनौती दे रहा हूं कि वे इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़ें तथा देखें कि क्या वे निर्वाचित हो सकते हैं.”

जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने के बाद शिंदे मुख्यमंत्री बने थे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/hiTRrp4

No comments

Powered by Blogger.